भिलाई : छात्रा से किया दुष्कर्म बनाई अश्लील वीडियो और वसूले 9.50 लाख रुपए ,FIR हुआ दर्ज

पीड़िता के अनुसार उसने 7.50 लाख रुपये नगद आरोपी को दिए थे । इसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये और ट्रांसफर करवाए गए थे। इस तरह आरोपी ने पीड़िता से कुल 9.50 लाख रुपये की वसूली भी किया था।

दुर्ग। आपको बता दे भिलाई में एक बीबीए की छात्रा को CFA की कोर्स में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उससे लाखों रुपये की वसूली करने का मामला भी सामने आया है।

आपको बता दे कि यह मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र का ही है। जिसमें पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक ठाकुर के खिलाफ ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है।

आपको बता दे पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने खुद को प्रभावशाली वाला पहचान बताकर उसे अपने जाल में फंसाया था। और साथ ही होटल में बुलाकर उसकी मर्जी के खिलाफ भी बार-बार शारीरिक संबंध बनाए गए थे और इसी दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना दिया गया , जिन्हें वायरल करने की धमकी बार बार देकर डराया करता।

भिलाई के एक कॉलेज में बीबीए की छात्रा है।

आपको बता दे पीड़िता ने बताया है कि वह भिलाई के एक कॉलेज में बीबीए की छात्रा है। बीबीए सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई में गई थी, तभी उसकी मुलाकात एक युवती से हुई।

उसी युवती ने उसे अपने मुंहबोले भाई दीपक ठाकुर से मिलवाया था और कहा कि उसकी कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में भी पहचान है, जहां CFA कोर्स में आसानी से एडमिशन भी हो सकता है।फिर इसके बाद ही आरोपी से मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई ।

भिलाई : छात्रा से किया दुष्कर्म बनाई अश्लील वीडियो और वसूले 9.50 लाख रुपए ,FIR हुआ दर्ज

दिनांक 1 नवंबर 2025 को भी धमकी दी

दिनांक 9 अगस्त 2025 को आरोपी ने उसे भिलाई के एक होटल लैंडमार्क में CFA कोर्स का फॉर्म भरवाने के बहाने कर बुलाया था । और होटल में पहुंचते ही आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था।पीड़िता का आरोप यह है कि दिनांक 1 नवंबर 2025 को भी धमकी देकर उसे दोबारा उसी होटल में फिर से बुलाया गया, जहां फिर से यही दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के अनुसार उसने 7.50 लाख रुपये नगद आरोपी को दिए थे।

इसके साथ ही CFA कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर उससे बड़ी रकम भी मांगी गई।आपको बता दे पीड़िता के अनुसार उसने 7.50 लाख रुपये नगद आरोपी को दिए थे । इसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये और ट्रांसफर करवाए गए थे। इस तरह आरोपी ने पीड़िता से कुल 9.50 लाख रुपये की वसूली भी किया था।

मामले की शिकायत मिलने के बाद ही दिनांक 16 दिसंबर को सुपेला थाना के पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) (एम) और 308(2) के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश के साथ-साथ अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली भी जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें 🙏

morindia.in एक न्यूज़/सूचना आधारित वेबसाइट है, जहाँ हम छत्तीसगढ़, देश और दुनिया की महत्वपूर्ण ख़बरें, अपडेट और जानकारी सरल भाषा में आपके तक पहुँचाते हैं।

संपर्क करें

यदि आपको हमारी वेबसाइट के बारे में कोई सुझाव या शिकायत हो, तो आप हमें Contact Us पेज के माध्यम से या ईमेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Join our Channels & Pages