CG: बालोद में बॉयफ्रेंड ने की शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर वारदात को दिया अंजाम

CG: बालोद में बॉयफ्रेंड ने की शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर वारदात को दिया अंजाम बालोद न्यूज़ Balod News

Chhattisgarh Crime News ( CG ): छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रूह कंपा देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहाँ एक प्रेमी ने अपनी ही शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। शक और शादी से इनकार के बीच उपजे विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार की महिला की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जंगल में शराब पी, फिर पत्थर से कुचला सिर

CG: बालोद में बॉयफ्रेंड ने की शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर वारदात को दिया अंजाम बालोद न्यूज़ Balod News

यह सनसनीखेज मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी नेमीचंद साहू (29) ने अपनी प्रेमिका कमला राजपूत (35) को जंगल में बुलाया था। वहाँ दोनों ने पहले शराब पी, जिसके बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि नेमीचंद ने गला दबाकर कमला को बेहोश कर दिया।

इसके बाद वह उसे 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के इरादे से उसने लाश को पत्थरों से ढक दिया और मौके से फरार हो गया।

हाथ पर बने टैटू ‘KL’ से हुई पहचान

घटना का खुलासा तब हुआ जब 24 जनवरी को स्थानीय ग्रामीण जंगल की ओर गए। वहाँ से आ रही तेज बदबू ने पुलिस को सूचना देने पर मजबूर किया। मौके पर पहुँची पुलिस को एक सड़ी-गली लाश मिली।

शव की पहचान करना मुश्किल था, लेकिन महिला की कलाई पर बने ‘KL’ टैटू ने पुलिस की राह आसान कर दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने पर मृतिका के भाई ने टैटू देखकर लाश की पहचान अपनी बहन कमला राजपूत के रूप में की।

हत्या की असली वजह: शक और शादी का दबाव

  • एसपी योगेश पटेल: के नेतृत्व में बनी तीन विशेष टीमों ने जब तकनीकी सबूत और कॉल डिटेल्स खंगाली, तो नेमीचंद साहू का नाम सामने आया। पूछताछ में पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
  • अफेयर: दोनों के बीच पिछले 5 साल से प्रेम संबंध था।
  • वजह: आरोपी नेमीचंद को शक था कि कमला किसी और से भी बात करती है।
  • विवाद: नेमीचंद उससे शादी करना चाहता था, लेकिन शादीशुदा होने के कारण कमला ने इनकार कर दिया था।

CG पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बालोद पुलिस की तकनीकी टीम और सीसीटीवी फुटेज का बड़ा योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Join our Channels & Pages