रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में लगा ली फांसी। प्रिंसी कुमारी जिनकी उम्र (20 साल)है। जो जिंदल यूनिवर्सिटी में बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
दिनांक 20 दिसंबर का पूरा जानकारी ?
आपको बता दे दिनांक 20 दिसंबर की रात को उसका शव हॉस्टल के एक कमरे में फांसी पर लटका मिला था। यह घटना पूंजीपथरा थाना के क्षेत्र की है।आपको बता दे प्रिंसी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने यह लिखा है
सुसाइड नोट मे लिखा था

सॉरी मम्मी पापा मैं आप लोगों के इच्छा के अनुरूप नहीं कर पाई और बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी है। आपके सेविंग अकाउंट का पैसा भी लग जा रहा है। मैं पढ़ने में बहुत अच्छी नहीं हूं। मम्मी-पापा सॉरी आप लोगों का नाम खराब कर रही हूं। फिलहाल मामले की सूचना में पुलिस तुरंत जांच कर रही है।
आपको बता दे जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर टाटा की रहने वाली थी प्रिंसी कुमारी (20 साल) पूंजीपथरा स्थित जिंदल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में ही रहकर बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
जानिए पूरी घटना किया हुआ था
जो शनिवार की रात तकरीबन 8:30 बजे उसके परिजन ने उसे मोबाइल पर कॉल कर रहे थे, लेकिन बार बार कई कॉल करने के बाद भी उसने मोबाइल रिसीव नहीं कर रही थी।ऐसे में प्रिंसी के परिजन बहोत घबरा गए और वो हॉस्टल में वार्डन को कॉल किए । तब हॉस्टल की वार्डन जब छात्रा के कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था और जब दरवाजा नही खुल रहा था ।
प्रिंसी फांसी पर लटकी हुई है
तब वार्डन ने किसी तरह खिड़की से देखा कि अंदर वो ठीक तो होगी । खिड़की से देखने में पता चला कि प्रिंसी फांसी पर लटकी हुई है अंदर । उसके बाद तुरंत अन्य छात्राओं को जानकारी देते हुए मामले की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को भी दी गई।
साथ ही थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान मौके पर ही पहुंचे और कमरे में जाकर जांच चालू की। और घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दी गई। और साथ ही वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भी भेजा गया है।
आपको बता दे इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने यह बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ही जांच में जुट गई है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मामले की हर पहलू को बारीकी से जांच कर रही है ।
हमारा विज़न
हमारा लक्ष्य है कि morindia.in को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाए जहाँ पाठक भरोसेमंद जानकारी के लिए आ सकें और उन्हें साफ, स्पष्ट और फैक्ट-चेक्ड कंटेंट मिले।
संपर्क करें
यदि आपको हमारी वेबसाइट के बारे में कोई सुझाव या शिकायत हो, तो आप हमें Contact Us पेज के माध्यम से या ईमेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं।




