CG News : सरकार ने बढ़ाई किसान पंजीयन की तारीख , धान बेचने किसानों के लिए जरूरी खबर 2025

पंजीयन की तारीख को 15 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ ( CG ) के किसानों के लिए जरूरी खबर है । किसान अब 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं

छत्तीसगढ़ कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग

CG छत्तीसगढ़ कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने समिति एग्रीस्टैक पोर्टल पर लॉगिन की सुविधा के लिए सभी अलग-अलग कारणों की वजह से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अपना पंजीयन नहीं करा पाने वाले अब करा सकते है अपना अपना रजिस्ट्रेशन l

पंजीयन की तारीख को 15 दिसंबर 2025 तक

पंजीयन की तारीख को 15 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। कलेक्टरों और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कैरीफॉरवर्ड, डूबान-वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन सुविधा को ध्यान में रखते हुए

एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने के कारण

CG News : सरकार ने बढ़ाई किसान पंजीयन की तारीख , धान बेचने किसानों के लिए जरूरी खबर 2025

इसके बाद भी कई जिलों में प्रदेश में धान खरीदी जारी है, किसान पंजीयन को लेकर परेशान हैं, किसानों की इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने किसान पंजीयन की तारीख बढ़ा दी है, अब किसान एग्रीस्टैक पोर्टल पर 15 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते हैं. एकीकृत किसान पोर्टल के साथ ही एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने के कारण किसान धान भी नहीं बेच पा रहे।

कृषि मंत्री ने जारी किए निर्देश

कृषि मंत्री ने जारी किए निर्देश किसानों को पंजीयन को लेकर हो रही समस्या को देखते हुए इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने निर्देश दिए थे. कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से जारी पत्र में एग्रीस्टैक पोर्टल एवं एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन और तकनीकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए तहसीलदारों एवं समितियों अंतर्गत कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की गई है. और साथ ही एग्रीस्टैक पोर्टल एवं एकीकृत किसान पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्या पर NIC और खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, संचालनालय कृषि समन्वय से सभी आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई थी

आपको हम बता दें कि किसानों के खसरों में एकीकृत किसान पोर्टल में फसल प्रविष्टि प्रदर्शित नहीं हो रही थी,कुछ जिलों में पंजीयन विवरण में साथ ही एकीकृत किसान पोर्टल में भी तकनीकी समस्या आ रही थी, जिस कारण किसान अपना पंजीयन नहीं करा पा रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Join our Channels & Pages