दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अब लुटेरे दुल्हे का मामला सामने आ गया है । जिसमें दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपनी झूठी पहचान और अपनी फर्जी विज्ञापनों के सहारे महिलाओं को अपने जाल में फंसाने का एक बड़ा नेटवर्क पहले से खड़ा कर रखा था, आरोपी बीरेन्द्र कुमार सोलंकी जिनका पहले से ही तीन महिलाओं के साथ पहले से शादी कर चुका था, लेकिन उसने अपनी सच्चाई को छिपाकर चौथी महिला से भी शादी कर लिया।
दुर्ग । एएसपी पद्मश्री तंवर जी ने बताया है
दुर्ग खबर : की आरोपी समाचार पत्रों में फर्जी वैवाहिक विज्ञापन को छपवाकर महिलाओं का वो भरोसा जीता करता था, इसके बाद उन्हें शादी का झांसा देकर उनसे ही मोटी रकम वसूल कर लिया करता था, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके साथ भी आरोपी ने यही तरीका अपना या, उनसे अपना असली पहचान को छिपाकर शादी की और धीरे-धीरे लाखों रुपये ठग लिया था ।
32 लाख की राशि ठगी गई शादी की झांसा देकर
पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने उसे फरवरी 2022 में जरूरी खर्च बताकर ही 2 लाख रुपये, और उसके बाद फिर से जनवरी 2024 में 6 लाख रुपये कैश लिया ,दोनों रकम महिला ने बैंक से लोन लेकर उसे दिया और आज भी उसकी किस्तें भर रही है महिला, आरोपी यही भी नहीं रुका, उसने पीड़िता के गहने तक को गिरवी रखवाकर भी 1 लाख 30 हजार रुपये तक का गोल्ड लोन तक निकलवाया था ।
गुजरात से किया गया था पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

2021 से 2024 के बीच में ही आरोपी ने गूगल पे और बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए ही कुल 18 लाख रुपये लिए है जब भी दुर्ग आता था,तब तक पीड़िता से अतिरिक्त पैसा भी ले जाता था। इस तरह कुल ठगी की रकम भी देखते – देखते पहुंच गई 32 लाख रुपये तक 2024 में दुर्ग आने पर महिला की अनुपस्थिति में आरोपी फिर उसके घर से ही 12 लाख रुपये लेकर फरार हो गया, लगातार अपना ठिकाना बदलते – बदलते वह गुजरात में छिपा हुआ था, पुलिस की टीम ने मोहन नगर के लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गुजरात के भुज से गिरफ्तार करते ही न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
🙏अधिक जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ 🙏 और हमे फॉलो करे www.morindia.in पर 🎯🔔
👉 Facebook page 👉 instagram page




